Follow Us:

हमीरपुर में सेना भर्ती रैली 9 जनवरी 2020 से

कमल कृष्ण |

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 9 जनवरी 2020 से 20 जनवरी 2020 तक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा एक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैनिक सामान्य डयूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना क्षेत्र के उम्मीदवार मान्य हैं।

धर्म गुरू और हवलदार वर्ग के लिए सभी हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा (गुडग़ांव, मेवात, पलवल, और फरीदाबार के अलावा) के उम्मीदवार मान्य हैं। भर्ती रैली की जानकारी 2 नवम्बर 2019 से भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों से अपील की वे दलालों/धोखाधड़ी वाले व्यक्तिओं से बचें।