Follow Us:

कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जाने क्या है शेड्यूल…

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा और कांगड़ा के युवाओं को सेना में जाने का एक और सुनहरा अवसर है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है।

यह रैली 12 नवंबर से 22 नवंबर तक होगी। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए 13 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। खुली भर्ती की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 नवंबर तक चलेगी। 28 नवंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित तारीख और समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। ये भर्ती सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटीए सोल्जर ट्रेड्समेन (शैफ, हेयर ड्रेसर, स्टीवर्ड धोबी) सोल्जर ट्रेड्समेन (हाउस कीपर) के विभिन्न पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।