Follow Us:

धर्मशाला: नीम प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे 250 पद, 28 दिसंबर को होगा साक्षात्कार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मैसर्ज सनराईसस प्लेसमैंट सर्विसस, प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव द्वारा श्रम एवं रोजगार कार्यालय धर्मशाला में नीम प्रशिक्षु के 250 पदों हेतू 28 दिसम्बर, 2019 को प्रातः10.00 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी (लड़का या लड़की) की शैक्षिणक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई फ्रैशर, बीटेक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल फ्रैशर) व उसकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो, वे अपने शैक्षणिक व अन्य मूल दस्तावेजों की दो प्रतिलिपियां व दो पासपोर्ट फोटोग्राफ्स सहित आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर साक्षत्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से लेकर 12 हजार 400 रुपये वेतनमान दिया जायेगा। साक्षात्कार हेतू कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01244066088, 9899189124 तथा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224892, पर सम्पर्क किया जा सकता है।