Follow Us:

हिमाचल: 5 फरवरी से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित

जसबीर कुमार |

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बुरी खबर हैं। क्योंकि सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से होने वाली भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। यह भर्ती रैली हिमाचल के तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 5 से 20 फरवरी तक आयोजित की जानी थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण यह भर्ती रैली स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।