Follow Us:

हिमाचल बोर्ड के 8वीं,10वीं और 12वीं के एग्जाम शेडयूल जारी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2018 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 17 मार्च तक चलेंगी। मैट्रिक की परीक्षाएं 7 से 20 मार्च तक, जबकि जमा दो की परीक्षाएं 6 से 29 मार्च तक होंगी।
 

बोर्ड सचिव अश्विनी राज शाह ने बताया कि मार्च-2018 की सभी अनियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अंक सुधार की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 8:45 बजे से 12:00 बजे तक चलेंगी। जबकि एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में 1:45 बजे से 5:00 बजे तक चलेंगी। उक्त निर्धारित तिथियों के अनुसार बोर्ड शीघ्र ही डेटशीट जारी करेगा।