कैम्पस

नौकरी चाहिए तो 30 अप्रैल को आएं ITI शाहपुर, इस कंपनी में भरे जाएंगे 100 पद

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई शाहपुर में 30 अप्रैल (शनिवार) को पंजाब मोहाली की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 100 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी। इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिन्होंने आईटीआई मशीनिस्ट, पीपीओ, फिटर ऑटोमोबाइल व्यवसाय आदि में की हो।

कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 11,850 रुपये तक सीटीसी सैलरी देगी। चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा, परिवहन सुविधा, एक हजार रुपये अटेंडेंस बोनस और दो से अढ़ाई घंटे ओवरटाइम लगाने की सुविधा भी देगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपेस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बन्धित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लाएं। उन्होंने बताया कि इस कैंपेस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं जो 2015 से 2021 के बीच पास आउट हुए हों।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

1 hour ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

3 hours ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

18 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

18 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

18 hours ago