Follow Us:

उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में 22 मार्च को होंगे साक्षात्कार

|

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अलायन्स स्टाफिंग सर्विसेस प्लांट नम्बर डी.-38 सेकण्ड फ्लोर, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, मोहाली द्वारा 22 मार्च को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में प्रोडक्शन हेल्पर एसोसिएट के 150 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो व आई.टी.आई. (फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर) रखी गई है। इच्छुक अभ्यार्थी जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों व उनकी 2 फोटोस्टेट प्रतियों और 2 पासपोर्ट फोटोग्राफ सहित उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर कंपनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में कोई यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे। कंपनी द्वारा वेतनमान 9000 रुपए व कंपनी में मिलने वाली सुविधाएं भी दी जायेंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9316512220 पर सम्पर्क कर सकते हैं।