कैम्पस

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे 200 पद, मिलेगा 16 हजार रुपये वेतन

क्षेत्रीय रोजगार अधकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड, फतेहगढ़ साहिब सर हिन्द, पंजाब के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं हेतु 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और लम्बाई 5 फुट 7 इंच से अधिक रखी गई है। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा दिन के 8 घंटों के लिए वेतनमान 12500 रुपए प्रतिमाह और 12 घंटों के लिए वेतनमान 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, जिसमें ईएसआई, ईपीएफ और अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल और पंजाब रहेगा। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित 22 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 23 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 24 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 25 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ और 26 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय देहरा में उपस्थित होकर कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार दें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यार्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago