Follow Us:

BRO में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 876 पद

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सीमा सड़क संगठन (BRO) जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में 876 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।….

डेस्क |

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सीमा सड़क संगठन (BRO) जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में 876 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ये भर्ती स्टोर कीपर टेक्निकल और मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर की जाएगी। इसमें से स्टोर कीपर टक्निकल के 377 पद भरे जाएंगे। जिनमें 157 अनारक्षित जबकि एससी के 53, एस्टी के 26, ओबीसी के 103 और ईडब्ल्यूएस के 38 पद भरे जाएंगे।

वहीं, मल्टी स्किल्ड वर्कर के 499 पदों पर भर्ती होगी। इसमें से 167 पद अनारक्षित, एससी के 90, एसटी 50, ओबीसी 177 और ईडब्ल्यूएस के 18 पद आरक्षित हैं। बता दें कि इन पदों के लिए केवल भारतीय पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जल्द ही वेबसाइट पर सूचित की जायेंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी bro.gov.in पर चेक कर सकते हैं।