Follow Us:

ONGC में 900 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 25 अप्रैल से पहले करें आवेदन

नवनीत बत्ता |

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने इंजीनियरिंग (E1 स्तर) और जियो-साइंसेज विषयों में क्लास 1 एग्जीक्यूटिव के लगभग 900 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिे। आवेदन का गेट स्कोर क्वॉलिफाई होना जरूरी है।

ये भर्ती GATE 2019 के अंकों के आधार पर की जाएगी। ये भर्तियां पूरे भारत में स्थित ONGC के विभिन्न प्लांट्स के लिए की जाएगी। ONGC भर्ती 2019 के कुल 785 नए पद हैं जिनमें 122 बैकलॉग पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट- https://www.ongcindia.com पर लॉगइन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्तियां-

एईई (सीमेंटिंग) मशीनरी : 10
एईई (सीमेंटिंग) पेट्रोलियम: 1
एईई (सिविल) : 19
एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 24
एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन): 26
एईई (मैकेनिकल): 75
एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल : 64
एईई (प्रोडक्शन केमिकल) : 80
एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम : 33
एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल : 86
एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम : 8
एईई (इलेक्ट्रिकल) : 95
एईई (जलाशय) : 19
केमिस्ट : 67
भूविज्ञानी : 68
मटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर : 33
प्रोग्रामिंग ऑफिसर: 13
ट्रांसपोर्ट ऑफिसर: 11
भूभौतिकीविद् (भूतल): 29
भूभौतिकीविद् (वेल्स) : 14
एईई (औद्योगिक इंजीनियरिंग) : 19