Follow Us:

इंतजार खत्म, कल जारी हो सकती है RRB ग्रुप डी की Answer Key

समाचार फर्स्ट |

आरआरबी ग्रुप डी अभ्यर्थियों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। शुक्रवार 11 जनवरी को आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बहुत से उम्मदीवारों ने अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी आंसर की 11 जनवरी को जारी होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किए थे। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की 11 जनवरी को जारी की जा सकती है।

उम्मीदवार अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी व जन्मतिथि की मदद से आंसर-की चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।''

गौरतलब है कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की आंसर-की और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा।