Categories: कैम्पस

ऊना: मैसर्ज हीरो साइकिल लिमिटेड में भरे जाएंगे बैल्डर के 100 पद, 14 अगस्त को होगा साक्षात्कार

<p>मैसर्ज हीरो साइकिल लिमिटेड, हीरो नगर जीटी रोड़ लुधियाना पंजाब द्वारा बैल्डर के कुल 100 पद अधिसूचित किए गए है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताय कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक पुरूष अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।</p>

<p>अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में मिग बैल्डर के 50 पद और टिग बैल्डर के 50 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बैल्डर ट्रेड में आईटीआई सहित एक या दो साल का बैल्डिंग में अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मिग बैल्डर ट्रेड में 12,000 से 13,500 रूपए और टिग बैल्डर को 14,000 से 16,500 रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।</p>

<p>अनीता गौतम ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक केवल पुरूष आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड सहित 14 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 88720-01163 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यार्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago