कैम्पस

सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे योग और संगीत

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को आकर्षक बनाने के लिए अब पहली से आठवीं कक्षा में योग और संगीत के विषय पढ़ाए जाएंगे। इन विषयों को शिक्षा विभाग अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू करेगा।

ये घोषणा भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में की थी। अब सरकार अपनी सभी घोषणाओं को पूरा करने में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को योग और संगीत विषय शुरू करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में फरवरी और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल से इन दोनों विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। दोनों ही विषयों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी सोलन ने तैयार भी कर लिया है

सराकरी स्कूलों में हर हफ्ते इन विषयों की दो से तीन क्लास लगा करेंगी। छोटी कक्षाओं के बच्चों को इन विषयों के बारे में सिर्फ समझाया जाएगा। वहीं बड़ी कक्षाओं में इन विषयों से संबंधित अभ्यास भी करवाया जाएगा. साथ ही सभी कक्षाओं में इनकी परीक्षा भी होगी।

योग और संगीत के इतिहास, वर्तमान सहित इन क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

32 mins ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

41 mins ago

कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में…

44 mins ago

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

18 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

18 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

19 hours ago