मंडी: 11 वर्षीय बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर झूलकर दी जान

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में 11 वर्षीय बच्ची द्वारा फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। करसोग बाजार में किराए के मकान में रहने वाला परिवार अपनी इकलौती लाडली द्वारा उठाए गए इस कदम से गहरे सदमे में है। लड़की ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब वह घर पर बिल्कुल अकेली थी।

जानकारी के अनुसार लड़की का पिता मेहनत-मज़दूरी करता है जबकि माता भी लोगों के घरों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करती है। रविवार सुबह लड़की के माता-पिता दोनों काम पर निकल गए और दोपहर 12 बजे के करीब लड़की की मां वापस लौट आई।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते उसने अपनी बेटी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज़ लगाई। लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने ज़ोर से दरवाजे को धक्का दिया और दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर पहुंचते ही अपनी लाड़ली को फंदे से झूलता देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और बच्ची को करसोग स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी। आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इसकी छानबीन की जा रही है। कमरे से एक पुरानी डायरी मिली है, जिसमें छात्रा ने लिखा है सॉरी मम्मी गलती हो गई। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago