Follow Us:

कुल्लूः हेरोईन बेचने वाले 2 और नाइजीरियन गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के भुंतर पुलिस थाना में दर्ज़ एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला पुलिस ने द्वारका दिल्ली से दो और नाईजीरियन को गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है। जानकारी के अनुसार भुंतर थाना में दर्ज इस मामले में दोनों नाइजीरियन हेरोईन बेचने में संलिप्त पाए गए हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर थाना में 16 फरवरी को दर्ज एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार अर्पित नाम के व्यक्ति ने खुलासा किया था कि उसने नाइजीरियन से हेरोइन सप्लाई की डील की थी इस हेरोईन को अर्पित का पिता अश्वनी लेकर आ रहा था।

लिहाजा, इस मामले में हेरोइन बेचने पर दोनों नाईजीरियन को एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि कुल्लू पुलिस की टीम ने दोनों नाइजीरियन को मोहन गार्डन उत्तम नगर डिस्ट्रिक्ट द्वारका दिल्ली से गिरफ़्तार कर कुल्लू लाया है। दोनों के पास न तो कोई पासपोर्ट है न ही वीजा है। जिसके चलते दोनों के खिलाफ फॉरेनर एक्ट की धारा 14 में भी कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकडे़ गए नाइजीरियन में 21 वर्षीय कोलिंज एफ केन आईएमओ स्टेट आईएसयू लोकल गारनमेंट नाइजीरिया ओर 37 वर्षीय चीमा सेगुस आईएमओ स्टेट लोकल गावरनमेंट नाइजीरियर शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों नाइजीरियन को पकड़ने में एएसआई चमन ठाकुर, विजय, राजेश, मनोज, प्रेम, संदीप राणा, विकास, प्रवीण, सोनू, भुपेंद्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 से कुल्लू पुलिस ने अब तक 15 विदेशी नागरिकों जिनमें 11 नाइजीरियन, इवोरियन हेरोइन औऱ चिट्टा के सप्लायर्स हैं, को कुल्लू के युवाओं को ड्रग्स की सप्लाई के लिए गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेशी नागरिक अभी जेल में बंद है।