Follow Us:

शिमला: आग की भेंट चढ़ा 2 मंजिला मकान, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट |

शिमला के रोहड़ू के तहत अणु बासा में बुधवार को भगत चंद का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने की यह घटना दोपहर 2 बजे के करीब हुई बताई जा रही है। इस आगजनी में लगभग 7 लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रोहड़ू शहर से मात्र 2 कि.मी. दूर अणु बासा में भगत चंद के घर में दोपहर अचानक आग लग गई तथा देखते ही देखते भगत चंद का दो मंजिला मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। दोपहर 2 बजे जब लोगों ने घर में आग की लपटों को देखा तो वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना में परिवार का सब कुछ जलकर राख हो गया। गौरतलब है कि आग दिन के समय लगी। यदि रात्रि को यह घटना हुई होती तो काफी नुक्सान हो सकता था।