Follow Us:

शिमला: 2 नाबालिग लड़कियों ने नदी में लगाई छलांग

समाचार फर्स्ट |

शिमला के सुन्नी में सतलुज नदी में दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगा दी है। इसमें से एक लड़की को बचा लिया गया है, वहीं दूसरी लड़की का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक छात्रा को बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सुन्नी में सतलुज नदी में बने पुल से दो स्कूली छात्राओं ने छलांग लगाई है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़कियों ने यह कदम क्यों उठाया, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं, डूबी हुई लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस उसे ढूंढ रही है।