Follow Us:

मंडी में कांगड़ा के रहने वाले दो युवकों की मौत, 2 घायल

सचिन शर्मा |

जिला मंडी के बसाहीधार के पास एक गाड़ी के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हुए हैं। गाड़ी में सवार सभी लोगों की पहचान कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रहने वालों के रुप में हुई है। बताया जा रहा कि बीती रात को बसाहीधार के पास एक गाड़ी 250 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे का पता आज सुबह चला जब निकटवर्ती गांव की महिला घास काटने गई। उसने लोगों को हादसे के बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने घायलों और शवों को सड़क तक पहुंचाया। इस घटना की सूचना पुलिसको दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की पड़ताल कर रही है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।