Follow Us:

अर्की: शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म

समाचार फर्स्ट |

देवभूमि कहे जाने वाले प्रदेश हिमाचल में रेप के मामलें बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के जिला मांडी में 21 साल की युवती ने पुलिस थाना अर्की में रेप का मामला दर्ज करवाया है। युवक पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। दोनों काफी समय से लिव इन में रह रहे थे। जब शादी के लिए कहा तो युवक ने संपर्क खत्म कर दिया।

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार देश राज गांव बनिया देवी उम्र 21 वर्ष ने पीड़िता के साथ रेप किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।