<p>कुल्लू की सैंज घाटी की देवगढ़ पंचायत में एनएचपीसी के टावरों की तारें आपस में टकराने से निकली चिंगारियां घासणियों में जा गिरी, जिससे घासणियों में आग भड़क गई है जो निरतंर फैलती जा रही है। जानकारी के अनुसार इन चिंगारियों से चार लोग झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। झुलसने वालों में 24 वर्षीय दीप चंद, 28 वर्षीय शानू, 38 वर्षीय हीरा सिंह, 52 वर्षीय राम शामिल हैं।</p>
<p>आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के कारण इन दलों को घटना स्थल तक पहुंचने में अभी घंटों का समय लग जाएगा। जानकारी यह भी है कि अगर यह आग और तेज हुई तो यह रिहायश को भी अपनी चपेट में ले सकती है।</p>
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…
धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…
डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…
Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…
Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…