<p>देश की राजधानी दिल्ली में नशे का कारोबार का भंडाफोड करते हुए स्पेशल सेल ने हेरोइन की अवैध फैक्ट्री का खुलाया किया, जिसके लिंक तालिबान तक हैं। स्पेशल सेल ने इस फैक्ट्री से करीब 600 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई। यह दिल्ली से जब्त की गई अबतक की सबसे बड़ी खेप है। स्पेशल सेल का कहना है कि यह रैकिट अबतक भारत में 5 हजार करोड़ रुपए तक की हेरोइन ला चुका है। गैंग बोरियों के जरिए हेरोइन को अफगान से दिल्ली लाते थे।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, जाकिर नगर की ड्रग्स फैक्ट्री से कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसमें दो अफगानिस्तानी हैं। लाजपत नगर इलाके से दो और मुलजिम पकड़े गए। उनसे स्पेशल सेल ने 600 करोड़ रुपए की कीमत की 150 किलो हेरोइन जब्त की। उनके पास से चार लग्जरी कार, दो पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।</p>
<p>गिरफ्तार मुलजिमों में अफगानिस्तान के रहने वाले शिनवारी रहमत गुल (30) और अख्तर मोहम्मद शिनवारी (31) हैं। वे भारत आते-जाते रहते हैं। अफगानिस्तान में लगी हेरोइन इंडस्ट्री में काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। उनके अलावा वकील अहमद (36), रईस खान (43) और धीरज उर्फ दीपक (21) को भी गिरफ्तार किया गया है। वकील जामिया नगर बटला हाउस का, धीरज बल्लभगढ़ (हरियाणा) और रईस महारानी बाग का रहने वाला है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3966).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…