Follow Us:

कुल्लूः गुशैनी में अनियंत्रित होकर 80-90 फीट नीचे गिरी कार, चालक जख्मी

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गुशैनी (बंदल) में एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर यहां कार अनियंत्रित होकर करीब 80-90 फीट खेत में गिर गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों का सिविल अस्पताल बंजार में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।