Follow Us:

मंडी के पधर में महिला से 93 ग्राम चरस बरामद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मंडी में पधर पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह दबिश दे रही है।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डूहका गांव की एक महिला नशा तस्करी करने में संलिप्त है। गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने महिला से 93 ग्राम चरस बरामद की। महिला की पहचान निवासी डुहका गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है।