Follow Us:

शिमला: गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 10 घायल

पी. चंद |

शिमला ज़िला के ननखड़ी में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि, 10 के  घायल हो गए हैं। घायलों को ननखड़ी अस्पताल ले जाया जा रहा है। बस ननखड़ी से शिमला जा रही थी। बस( HP63A 1611) सुबह करीब साढ़े पांच बजे ननखड़ी से करीब दो किलोमीटर सफर करने के बाद चढ़ी नामक स्थान में करीब 200 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई।

निजी बस राजटा कोच ननखड़ी से शिमला रुट पर चलती है। मरने वालों में देवी चंद (47) होमगार्ड जवान गाव  नागाधार ननखड़ी, और कणकु देवी (53) नागाघार शामिल हैं। महिला बस के नीचे दबी है जिसे पुलिस और स्थानीय लोग निकालने में लगे हुए है। बस में चालक परिचालक समेत 14 लोग सवार थे घटना की पुष्टि डीएसपी रामपुर देव नेगी ने की। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।