Follow Us:

कुल्लू: बर्फ पर फिसली बस की पहाड़ी से टक्कर, बड़ा हादसा टला

समाचार फर्स्ट |

कुल्लू घाटी में भी भारी बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। तो दूसरी तरफ बर्फबारी के चलते सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ लगी है। बीते दिन जहां जलोड़ी दर्रे पर वाहन फिसलने से 6 लोग घायल हो गए थे।

एक बार फिर बंजार के जलोड़ी दर्रे पर बर्फ पर एक निजी बस फिसल गई। बर्फ पर फिसलने से बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। लेकिन, गनीमत यह रही है कि एक बड़ा हादसा होने ले टल गया। लिहाजा सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।