<p>बिलासपुर के बरमाणा थाना के अंतर्गत मलोखर के पास जुनाह में कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, वहीं सड़क पर चल रहे दो बच्चे भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार संजय गौतम (49) पुत्र बलदेव राज गौतम निवासी गांव मलोखर डाकघर छकोह तहसील सदर जिला बिलासपुर की कार (HP 24A-7066) जुनाह में करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। राह चलते वरुण और विरेन नाम के दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल बच्चों को अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…
Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…
कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…
Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…
Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…
Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने 12…