धर्मशाला के एक शख्स पर आरोप, लड़कियों की फेक FB आईडी बना पोस्ट की अश्लील फोटोज

फेक फेसबुक आईडी बना कर लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। धर्मशाला के एक शख्स पर फेक फेसबुक आईडी बना कर उसमें लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। उक्त व्यक्ति पहले लड़कियों के नंबर ट्रेस कर उन्हें अपने जाल में फंसाता है और उसके बाद उनके नंबर सोशल मीडिया में कॉल गर्ल के नाम से डाल दे रहा है।

इस व्यक्ति की हरकतों से लड़कियों और महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। इस शख्स की  घिनौनी हरकत की बजह से महिलाओं और लड़कियां के फ़ोन पर कॉल्स आ रही है। जिस कारण कई लड़कियां आत्महत्या करने को मजबूर हो रही हैं।

इस बारे में बिटिया फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा संख्यान ने बताया कि अजय नाम का यह व्यक्ति उनको भी कॉल कर गंदी गालियां देता है और वाट्सअप पर अश्लील भाषा लिख कर भेज देता है। उन्होंने कहा कि उसकी इस हरकत से आज भी दो लड़कियां आत्महत्या करने जा रही थी।

गनीमत रही कि दोनों को परिवार वालों ने समय रहते बचा लिया। सीमा ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ अभी तक प्रदेश के अलग- अलग थानों में 17  केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने और महिलाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के कारण महिला पुलिस थाना में आज मामला दर्ज किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

40 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

52 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago