<p>ऊना के जलग्रां खड्ड में एक विवाहिता की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा पत्नी राज कुमार निवासी पालकवाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थी। सीमा की शादी को चार से पांच साल हुए थे और उसके दो बच्चे हैं ।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सीमा खड्ड की तरफ जा रही थी और तेज बहाव के चलते बीच में डूब गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ सर्वजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।</p>
Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…