Follow Us:

कांगड़ाः अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आया व्यक्ति, मौके पर तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत हटली में एक व्यक्ति की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र करतार सिंह गांव नन्हू अपना ट्रैक्टर चला रहा था। रास्ते में उतराई में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।

कुलदीप ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन गलत दिशा में होने के कारण ट्रैक्टर उसके ऊपर ही लुढ़क गया। जिस वजह से कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फतेहपुर पुलिस मौके पर घटनास्थल पंहुची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।