Follow Us:

शिमला में पहाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

पी. चंद, शिमला |

शिमला के गोलछा गांव में एक व्यक्ति के पहाड़ी से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति मेहर सिंह ठाकुर पुत्र दौलतराम ठाकुर उम्र 54 साल आरटीओ ऑफिस में कमीशन ऐजैंट का कार्य करता था।

मेहर सिंह ठाकुर जब रात को घर नहीं पहुंचा था। तो परिवार वालो ने तलाश शुरु की मेहर सिंह गोल पहाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। बताया गया कि शराब के नशे में गिरने के कारण इसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।