Follow Us:

कंडा जेल से भागा एक कैदी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

समाचार फर्स्ट |

 शिमला की कंडा जेल से भागे तीन अंडरट्रायल कैदियों में से एक प्रेम बहादुर को पुलिस ने सोलन के सुबाथू में गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस कैदी पर बलात्कार का मामला दर्ज है।

बता दें कि कंडा जेल से भागे 3 कैदियों के बारे में पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था। हत्या और रेप के आरोपी नेपाली मूल के हैं जिन पर हत्या और दुराचार जैसे संगीन आरोप हैं। 6 दिसम्बर  को तीनों ने जेल के बैरक नंबर-4 की सलाखें काटीं और फिर दीवार फांद कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार देर रात जेल से फरार कैदी प्रताप सिंह को पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात दो संतरियों को भी संस्पेंड कर दिया गया था।

इन आरोपो में हैं जेल के अंदर

पकड़े गए कैदी प्रेम बहादुर पर रामपुर थाने में रेप का केस दर्ज है। दूसरे कैदी लीलाधर पर मर्डर का मामला दर्ज है। उसके खिलाफ कुल्लू में एक शख्स को मारने का आरोप है। वहीं, तीसरे कैदी प्रताप सिंह पर नाबालिग से रेप का आरोप है। इस संबंध में शिमला के महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। तीनों नेपाली मूल के हैं। फिलहाल पुलिस दो अन्य फरार कैदियों की तलाश कर रही है।