Follow Us:

दिल्लीः अनाज मंडी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 35 की मौत- 56 का किया रेस्क्यू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजधानी दिल्ली में आज तड़के सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की। हालांकि इस मामले में 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 56 लोगों का  रेस्क्यू किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा इस आग में जल चुके हैं। साथ ही घायलों को 4 अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को आरएमएल, एलएनजेपी, हिंदू राव और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 45 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के झांसी में अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में शॉट-सर्किट से लगी भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई। घटना के बाद घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल की ओर से अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। घटना सुबह 5 बजे की है। मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है। बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया। आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं ही हो गया। वहीं, इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली। कन्जेस्टेड इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।