<p>ऊना के बंगाणा में लठियानी के पास रविवार सुबह लगभग 3:30 बजे एक कार हादसा पेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भोरंज के मुंडखर गांव का प्रदीप कुमार गांव मुंडखर और अनिल कुमार जो कि चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।</p>
<p>बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को चंडीगढ़ से घर के लिए वापिस आ रहे थे कि लठियांनी के पास उनकी कार (HP-74 1007) पैरापिट से टकरा गई जिससे प्रदीप कुमार (40) की मौत हो गई।</p>
<p>प्रदीप का बड़ा लड़का 4 साल और दूसरा बेटा अभी केवल 2 महीने का है। जबकि, दूसरे घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि घायल के बयान दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…