Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली NH पर वोल्वो बस पावर हाउस में जा घुसी, 3 घायल

|

मंडी के सलापड़ में रविवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां सुबह 4 बजे यात्रियों से भरी एक निज़ी वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जाते समय डैहर पावर हाउस सलापड़ का गेट तोड़कर अंदर घुस गई।

बस अंदर खड़ी एक कार से जा टकराई। हादसे में बस चालक की दोनों टांगे टूट गई है। दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए है। बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे सुंदरनगर सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है। दो अन्य घायल हेल्परों का सुंदरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।