Follow Us:

कुल्लू: नाबालिगा को अगवा कर आरोपी फरार

समाचार फर्स्ट |

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल से एक नाबालिगा के अगवा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 17 साल की नबालिगा को एक पंजाब का युवक अगवा कर ले गया है। जिसके चलते परिजनों ने इसकी शिकायत आनी थाना में कर दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

DSP आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 17 वर्षीय नवालिग बेटी को पंजाब के अमृतसर निवासी रघुवीर सिंह नाम का एक व्यक्ति अगवा कर ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने IPC की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की तहकीकात एएसआई पवन कर रहे हैं।