Follow Us:

कुल्लूः पोलियो दवाई पिलाने जा रही आंगनबाडी कार्यकर्ता का बर्फ पर फिसला पैर, मौत

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के अति दुर्गम दुर्गम क्षेत्र शक्ति में पोलियो अभियान की सेवाएं देने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्फ पर फिसल कर खाई में गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्फीले रास्तों में पैदल शाक्टी मरौड जा रही थी कि रास्ते में बर्फीले रास्ते में उसका पांव फिसल गया और खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति भी उसके साथ शक्ति जा रहा था।
 
जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना बंजार के तहत अत्यंत दूर दराज में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मैल, वृत न्यूली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी पत्नी भाग चंद निवासी सैंज की पोलयो ड्यूटी के दौरान शाक्टी गांव के निकट बर्फ में पैर फिसलने के चलते गहरी खाई में गिरने के कारण मृत्यु हो गयी है। यह हादसा करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच हुआ। इस कार्यकर्ता के पास मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र शाक्टी का अतिरिक्त कार्यभार था और वह पोलयो बूथ शाक्टी को पोलयो डयूटी पर अपने पति को साथ लेकर जा रही थी। जिला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।