Follow Us:

ऊना: रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऊना शहर के साथ लगते गांव अप्पर अरनियाला में चिट्टे के शक में रेड करने गई पुलिस की SIU टीम पर 3 युवकों ने हमला कर दिया। जिससे 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। SIU टीम के सदस्यों ने जैसे-तैसे करके आरोपियों को काबू किया और थाना सदर में सूचित किया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रविवार को देर रात पुलिस ने घर में ही 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया और सर्च अभियान के दौरान नकदी और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार SIU टीम गांव में शक के आधार पर रेड करने गए थे। लेकिन आरोपियोम ने दरवाजा खोलते ही टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को हिरास्त में ले लिया है। घर की तलाशी के दौरान तलवार और गंडासी भी बरामद की गई। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। वहीं, DSP अजय राणा ने बताया कि जांच की जा रही है और तलाशी अभियान जारी है।