Follow Us:

औरंगाबाद के आढ़ती ने बागवानों को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना, चढ़ा पुलिस के हत्थे

पी. चंद |

बाहरी राज्यों के आढ़तियों द्वारा सेब के पैसे डकारने के मामले आने का क्रम इस साल भी जारी रहा। ताजा मामला सेब बहुल क्षेत्र रोहड़ू से सामने आया है। यहां औरंगाबाद का एक आढ़ती बागवानों के करीब डेढ़ करोड़ रूपये डकार गया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आड़ती को महाराष्ट्र के औरंगाबाद के गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान शाहिद शफीक (35) के तौर पर हुई है। आरोपी आढ़ती औरंगाबाद में सैफ फ्रूट एंड वेजिटेवल कमीशन एजेंट एंड सप्लायर नाम की कंपनी चला रहा था।

आरोपी के खिलाफ कुमारसैन पुलिस थाना में सेब के 15 ट्रकों के पैसे हड़पने का आरोप था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगवती फ्रूट ट्रेडर्स ने औरंगाबाद की सैफ फ्रूट एंड सप्लायर कंपनी को सेब के 15 ट्रक भेजे थे लेकिन आढ़ती ने बागवानों से खरीदे सेब के करीब 85 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया था। इतना ही नहीं इस आढ़ती के खिलाफ रोहड़ू में कमीशन ऐजेंट के तौर पर काम कर रहे 4 एजेंटों को भी 64 लाख का चुना लगाया।

इन एजेंटों ने औरंगाबाद के इस आढ़ती को करीब 5100 पेटी सेब की भेजी थी। लेकिन आरोपी ने इस रकम को देने से मना कर दिया। इसपर कमीशन एजेंट वीरेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गांव बुथरा तहसील रोहड़ू ने पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आढ़ती को औरंगाबदा से पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ शिमला ला रही है।