Follow Us:

कुल्लू: घास काट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कुल्लू के आनी उपमंडल के अंतर्गत निरमंड में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला किया। जिसमें व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। उसे घायल अवस्था में निरमंड अस्पताल में उपचार के बाद खनेरी स्थित रामपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां पर उसका उपचा चल रहा है।

भालू के हमले का शिकार व्यक्ति जयपाल पुत्र तेगू राम निरमंड खंड के अंतर्गत पीपलधार जई गांव का रहने वाला है। जयपाल निरमंड बाजार में दर्जी की दुकान करता है। रविवार को वह घर से थोड़ा दूर खेत में घास काटने गया था, तभी भालू ने उस पर हमला बोल दिया। अपने बचाव में भालू से लड़ते -लड़ते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।