Follow Us:

मंडी: चौहारघाटी में भालू का आतंक, हमले में एक की मौत

समाचार फर्स्ट |

मंडी जिला की चौहारघाटी के मुख्यालय बरोट से करीब 25 किलोमीटर दूर मड पंचायत के झुकान गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमारू राम पुत्र गोरखु राम (45) के रूप में हुई है।

चमारू राम मंगलवार सुबह अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर जंगल मघर सील में गया हुआ था। जहां पर अचानक काले भालू ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोच डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चमारू राम मंगलवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल मघर सील में घर के लिए बालन की लकड़ी लाने गया था।

पंचायत के पूर्व प्रधान काहन सिंह ने बताया कि उसके साथ उसका कुता भी गया था। उन्होंने कहा की अचानक काले भालू ने चमारू राम पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मृतक का कुता जोर जोर से भौंकने लगा। इस पर गांव के लोग जब साथ उस स्थान पर पहुंचे तो लोगों का शोर सुन कर भालू भाग गया। जबकि चमारू राम लहूलुहान हो गया था।