Follow Us:

हमीरपुरः सोशल मीडिया पर तांत्रिक बनकर महिला से की दोस्ती, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

कमल कृष्ण |

जिला हमीरपुर के महिला थाना में देर शाम एक विवाहिता की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ महिला की दोस्ती सोशल मीडिया पर पंजाब के एक व्यक्ति से हो गयी। व्यक्ति अपने आप को तांत्रिक बताता रहा और महिला को बहला फुसला कर दो साल तक बलात्कार करता रहा। इस दौरान आरोपी इलाज करने के बहाने तीन बार महिला के घर भी आया और दुष्कर्म किया।

आरोपी कथित तांत्रिक ने इस दौरान महिला को डरा धमका कर अश्लील बातें भी रिकार्ड कर ली। आख़िर में तंग होकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई जिस पर  महिला की शिकायत पर आरोपी के ख़िलाफ़ महिला थाना में मामला दर्ज़ कर लिया गया। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है कि देर शाम शुक्रवार महिला थाना में  विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज़ हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।