स्टेट नारकोटिक्स टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चंबा जिला के तीसा में पकड़ा चरस तस्कर

<p>चंबा जिला में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल टीम ने तीसा में चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को दबोचा है। कांगड़ा की पुलिस टीम को चंबा के तीसा में नशे के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 136 ग्राम चरस बरामद की गई है। नाकाबंदी के दौरान नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की पुलिस टीम को यह सफलता हाथ लगी है। बहरहाल चरस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>साथ ही आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल कांगड़ा की पुलिस टीम ने शनिवार को तीसा पुल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए तीसा पुल की ओर जा रहा था। जब उसने पुलिस टीम को देखा तो मौके से भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ और कुछ ही दूरी पर व्यक्ति को पकड़ लिया। छानबीन के दौरान व्यक्ति ने अपनी पहचान महबूब पुत्र लाल दिन निवासी कैला तहसील चुराह के रूप में बताई।</p>

<p>पुलिस टीम ने व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उससे चरस की बड़ी खेप बरामद की गई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स की पुलिस टीम को यह सफलता हाथ लगी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

5 mins ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

1 hour ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

14 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

15 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

17 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

18 hours ago