बिलासपुर: दबंगों ने पहले सरेआम की युवक की पिटाई, फिर किया अगवा

बिलासपुर सदर पुलिस थाना के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच पर तीन युवको ने फिल्मी अंदाज में दबंगई दिखाते हुए पहले तो एक युवक की पिटाई कर डाली और फिर युवक को कार में अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस सारी घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और 1 घंटे के भीतर ही युवक को अपहरणकर्त्ताओं के चंगुल से आजाद कराया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तीन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर डाली और फिर उसे एक सफेद कार में अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए । मौके पर मौजूद लोगों ने इस सारी घटना के बारे में पुलिस को बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों अपहरणकर्ताओं ने एक जैसे ही कपड़े पहने हुए थे।

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर ही युवक को अपहरणकर्ताओं के चगुंल से छुड़वाया और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपहरणकर्ताओं ने युवक को क्यों अगवा किया था। वहीं, पुलिस ने इस सारे में की कवरेज करने गए एक चैनक के रिपोर्टर के साथ भी बदसलूकी की। रिपोर्टर से बदसलूकी का मामला एसपी ऑफिस तक जा पहुंचा है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

4 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

4 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

6 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

7 hours ago