Follow Us:

बिलासपुर: गोबिंद सागर झील में तैरता मिला PWD के जई का शव, 6 दिन से था लापता

एस जम्वाल बिलासपुर |

गोबिंद सागर झील में व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान नेत्र सिंह (52) निवासी गांव बैरी रजादियां के रूप में हुई है। नेत्र सिंह पीडब्ल्यूडी में जई के पद पर कार्यरत था और बीते 6 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है।  

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानिय लोगों ने झील में एक शव को पानी में तैरते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।