Follow Us:

बिलासपुर: झाड़ू लगाते घर की छत से गिरा शख्स, मौत

एस जम्वाल बिलासपुर |

बिलासपुर के अंतर्गत पड़ते झंडुत्ता में घर की छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय छत पर झाड़ू लगा रहा था। मृतक की पहचान बलदेव (68) पुत्र संतराम निवासी गांव जयोरा झंडुत्ता बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बलदेव सुबह करीब 8:30 बजे अपने मकान/दुकान की दूसरी मंजिल पर झाड़ू लगाते समय सड़क की तरफ नीचे गिर गया। छत से निचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके परिजन इलाज के लिए सीएचसी झंडुता ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया और वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई ले जाते समय बलदेव की बीच रास्ते में मौत हो गई।