Follow Us:

बिलासपुर: बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से की गंदी बात

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के कोलनु गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को एक 38 वर्षीय महिला अपने घर पर अकेली थी कि यह देखकर दो व्यक्ति जबरदस्ती घर में घुस आए। एक आरोपी कमरे में जाकर महिला से जबरदस्ती करने लगा और दूसरा दरवाजे के बाहर पहरा देने लग गया।

घर में घुसे व्यक्ति ने महिला के मुंह में दुप्पटा बांध दिया था जिससे वह बोल नहीं पा रही थी। बाद में किसी तरह दुप्पटा उतारने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो वह दोनों भाग निकले। पीड़िता का पति पेशे में दुकानदार है और जब वह शाम को घर लौटा तो पीड़िता ने उसे यह सब बताया जिसके बाद बरमाणा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।