Follow Us:

गोलीकांड मामले में आया नया मोड़, महिला ने घायल व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

समाचार फर्स्ट |

बिलासपुर के पंजगाई क्षेत्र के टिकरी गांव में 2 दिन पहले हुए कथित गोलीकांड मामला अब और उलझता जा रहा है। गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर देने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे एक आरोपी की पत्नी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला बिलासपुर महिला थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति गत 26 जून को उसे जबरदस्ती उठाकर एक गाड़ी में घुमारवीं की ओर ले गया, जहां एक होटल में उक्त व्यक्ति ने उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति ने इस घटना को किसी को न बताने की चेतावनी भी दी थी। डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी है।