Follow Us:

सोलनः सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत- 4 की हालत गंभीर

पी. चंद |

जिला सोलन में नालागढ़ के नंगल में सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। ब्लास्ट के कारण पांच मजदूर झुलस गए जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है।