Follow Us:

लाहौल स्पीति: सिस्सू के पास बीआरओ का वाहन गिरा, एक की मौत

समाचार फर्स्ट |

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू के पास बीआरओ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक जवान की मौत हो गई है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें एक जवान को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और तीन जवानों को मनाली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बीआरओ के जवान काम से लौट रहे थे कि सिस्सू के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य आरंभ किया। उन्होंने बताया कि हादसे में शहीद हुए बीआरओ के जवान की पहचान केरल निवासी 34 वर्षीय अरूण कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में जवान कहां के रहने वाले हैं पुलिस जानकारी जुटा रही है।