<p>ऊना के अंब के तहत धुसाड़ा में आग की चपेट में झुलसी महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान इशा देवी पत्नी दिनेश निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>बता दें कि 19 जुलाई दोपहर को ईशा देवी निवासी धुसाड़ा आग जलाने के लिए चूल्हे में मिट्टी के तेल का छिड़काव कर रही थी कि इसी दौरान आग भड़क गई। इस दौरान आग की चपेट में इशा आ गई। शोर मचाने पर परिवारिक सदस्य एकत्रित हुए और आग को बुझाया गया।</p>
<p>आग की बुरी तरह से झुलसी महिला को परिजन तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत में देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3970).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…